फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खिड़की से बंधी चुन्नी से बच्चे को लगा फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सारन थाना इलाके की पर्वतीय कॉलोनी में हुआ हादसा
विज्ञापन

कमरे में सामने बैठकर पिता कुछ काम कर रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके की पर्वतीय कॉलोनी में खिड़की से बंधी चुन्नी से खेलते समय फंदा लगने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे के पिता सामने बैठकर कुछ काम कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेलने के दौरान ये हादसा हुआ है। पुलिस टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पर्वतीय कॉलोनी में हादसा बृहस्पतिवार रात में हुआ। यहां रहने वाले दिलीप कुमार कारोबारी हैं। उनके तीन बच्चों में सबसे छोटा 8 साल का निशांत कमरे में खिड़की से चुन्नी बांधकर खेल रहा था। चुन्नी का दूसरा किनारा निशांत पेट पर बांध था। कमरे में ही दिलीप कारोबार से जुड़ा हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और पेट पर बंधी चुन्नी गले तक पहुंच गई और फंदे लग गया। इससे बच्चा बेहोश हो गया।जैसे ही दिलीप की नजर पड़ी तुरंत बच्चे को संभाला और उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


घर में बच्चे हैं तो ध्यान रखें

लंबी डोरी, मोबाइल चार्जर के तार, दुपट्टा और रस्सी आदि को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

झूले, सीढ़ी या ऐसी जगह जहां गिरने या फंदा लगने का खतरा हो वहां बच्चे को अकेला न छोड़ें
नुकीली चीजें, प्लास्टिक की थैलियां और ऐसी वस्तुएं जिनसे दम घुटने का खतरा हो उसे दूर खें।

खेलते समय बच्चों को गले में हार, स्कार्फ या डोरी वाले कपड़े न पहनाएं।

बच्चों को गले में कुछ भी बांधने के खतरों के बारे में समझाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें