फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड : आज महांपचायत, 15 अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव अरुआ में किशोर दीपक की हत्या के मामले में रविवार को 36 बिरादरी की महापंचायत का आयोजन ग्राम सचिवालय अरुआ में किया जाएगा। परिजनों ने आसपास के सभी गांवों के लोगों को न्योता दे दिया है। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य अन्य 15 आरोपियों की गिरफ्तारी का है। दूसरी ओर शनिवार को तीनों मुख्य आरोपियों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोबारा से तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं गांव में कोई विवाद न हो, इसके लिए देर शाम से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
गांव मोठूका निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार चंदानी ने बताया कि वह रिश्ते में दीपक के नाना हैं। 29 फरवरी को दीपक अपने खेतों की ओर घूमने के लिए गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एजाद, साबिर व सुहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 4 मार्च को पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि हत्या करने के बाद यमुना में शव फेंक दिया। पूरा दिन नदी में तलाश करने के बाद शव नहीं मिला, जिसके बाद देर रात आरोपियों से दोबारा सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यमुना की रेत में 8 फीट गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया है। पुलिस ने आरोपियों की बताई हुई जगह पर जाकर शव की तलाश कर तीन दिन बाद पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में साहूपुरा खादर गांव निवासी एजाद, साबिर व सुहान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अन्य 15 आरोपियों के नाम देने के बाद भी 10 दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया, जिसके चलते रविवार को गांव अरुआ में महापंचायत का आयोजन होगा। परिजनों की मांग है कि वह अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों का मिला दोबारा से रिमांड
अधिवक्ता अशोक ने बताया कि शनिवार को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोबारा से तीनों मुख्य आरोपियों एजाद, साबिर व सुहान को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। तीनों आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम दोबारा से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ेगी।


8 मार्च को दी जान से मारने की धमकी
अधिवक्ता अशोक ने बताया कि दीपक की शोक सभा चलने के दौरान 8 मार्च को दो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गांव के सामने शोक सभा में परिजनों को जान से मारने की धमकी दी, जिसको लेकर शुक्रवार को शोकसभा पूरी होने के बाद थाना छांयसा पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन



गांव अरुआ में रविवार को दीपक की हत्या के मामले में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते गांव में कोई विवाद न हो उसके लिए देर शाम से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तीनों मुख्य आरोपियों को दोबारा से रिमांड पर ले लिया है।
-रणबीर सिंह, प्रभारी, थाना छांयसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें