फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्डवेयर चौक की सड़क में हो रहे गहरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब गुणवक्ता के कारण एक साल के भीतर ही सड़क टूट गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले हार्डवेयर चौक की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। पिछले साल चौक की सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन खराब गुणवक्ता के कारण एक साल के भीतर ही सड़क टूट गई। जर्जर सड़क के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
एनआईटी दो निवासी सुशील कुमार ने बताया कि यह चौक शहर का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी आम हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कुणाल ने बताया कि चौक की खराब हालत ने यहां से गुजरने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों के वाहन भी खराब हो रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की अनदेखी के चलते चौक के पास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें