फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 19 अप्रैल को वह मंडी में लगे एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गए थे। उन्होंने डेबिट कार्ड के जरिये रुपये निकालने की कोशिश की, मगर पैसे नहीं निकले। जिस पर एटीएम बूथ के अंदर खड़ा अनजान व्यक्ति उसकी मदद करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया। आरोप है कि आरोपी ने कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने के बाद जब उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह उनका नहीं था। संवाद
विज्ञापन



चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बल्लभगढ़। थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत झगड़े में व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरजीत (23) व अरमान (19) तिरखा कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के भारत भूषण का झगड़ा मार्च में उसी काॅलोनी के रहने वाले अमरजीत नाम के साथ हुआ था। उसी बात पर 18 अप्रैल को महाराणा प्रताप चौक पर अमरजीत व उसके दो साथियों ने उसके बेटे भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमरजीत व शिकायतकर्ता की पुरानी रंजिश थी। जिसका बदला लेने के लिए अमरजीत व उसके अन्य साथियों ने मिलकर भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। अरमान ने हमले से पहले भारत भूषण की रेकी की थी। दोनों आरोपी दोस्त हैं व दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अरमान को जेल व अमरजीत को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें