फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेड से गिरकर दस माह के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना, परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकारसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कोलीवाड़ा में 10 माह के शिशु की बेड से गिरने के कारण मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चा गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, एम्स शाखा की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को बच्चे के जहरीले पदार्थ खाने का अंदेशा हुआ, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मृतक बच्चे के परिजनों ने एसडीएम बल्लभगढ़ से लिखवाकर ले आए कि उनको कोई कार्रवाई और पोस्टमार्टम नहीं करवाना है। जिसके बाद अस्पताल ने बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोलीवाड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि 10 महीने का बच्चा बीनू बेड से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको वह उपचार के लिए बृहस्पतिवार को एम्स शाखा की इमरजेंसी में लेकर आए।, जहां डॉक्टर प्रदीप बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्चा बेड पर से गिरने की वजह से घायल हो गया था। डॉक्टर के अनुसार बच्चे की नाक से झाग आ रहा था, जोकि कोई जहरीला पदार्थ खाने के बाद आता है। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस चौकी अग्रसेन को दी। अग्रसेन चौकी के इंचार्ज श्रीराम का कहना है एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद द्वारा लिखे पत्र को लेकर परिजन आए थे, उन्हें पोस्टमार्टम और कोई कार्रवाई नहीं करवानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें