फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़कली चौक की मुख्य सड़क पर जानलेवा गड्ढे बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच साल से चली आ रही समस्या, शिकायतों के बावजूद विभाग बेखबर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मेवात की राजधानी कहे जाने वाले बड़कली चौक पर मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढे अब हादसों को न्योता दे रहे हैं। पिछले करीब पांच वर्षों से चौराहे पर बने इन गड्ढों की ओर संबंधित विभाग का कोई ध्यान नहीं है। तीन राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं को जोड़ने वाला यह व्यस्त चौक दिनभर वाहनों की भीड़ से भरा रहता है, लेकिन सड़क की बदहाल हालत से राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं।





- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदहाली :

बड़कली चौक दिल्ली–अलवर नेशनल हाईवे 248A पर स्थित है, जो दिल्ली से अलवर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस हाईवे से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके, चौराहे पर बने गहरे गड्ढे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन






-
बरसात में बढ़ जाता है खतरा :

बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में बाइक सवार और ऑटो चालक अचानक असंतुलित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में दूसरी लेन में चले जाते हैं, जिससे टक्कर की आशंका बढ़ जाती है।





तीन राज्यों को जोड़ने वाला अहम चौराहा :

बड़कली चौक नूंह जिले का सबसे व्यस्त चौराहा माना जाता है। यहां से राजस्थान और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले मार्ग भी निकलते हैं। व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा की आवाजाही के चलते यहां हर समय भीड़ बनी रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर सड़क की जर्जर स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है।





- स्थानीय लोगों की मांग :

स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को समतल बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



वर्जन

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं हैं। हालांकि जब कभी सड़क पर हुए गड्ढों को भरने के लिए समय समय पर काम होता रहता हैं। टीम भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। सड़क पर बने गड्ढों को जल्द भरवाया जाएगा।

- प्रदीप सिंधु, एक्स ईएन लोक निर्माण विभाग नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें