फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। थाना बहीन क्षेत्र के गांव आलीमेव में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़िता बसकरी पत्नी रहीश की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 10 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे बसकरी अपने बेटे रोबिन के साथ बाजार जा रही थी। आरोप है कि स्कूल के पास आरिफ, आमिर, अजरू, साबरा, रुक्की और इरफान ने रोबिन की मोटरसाइकिल रुकवा ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरिफ ने पास की हलवाई की दुकान से लोहे का पलटा उठाकर रोबिन के सिर पर वार करने की कोशिश की।आमिर ने उसे पीछे से पकड़ रखा था। बचाव में हाथ आगे करने पर पलटा उसके हाथ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें