फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेले के अब दो दिन शेष, शुरू हुआ सेल का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 12 लाख लोग मेले का ले चुके हैं आनंद
विज्ञापन

आज वेलेंटाइन डे होने की वजह से युवाओं की रहेगी सबसे ज्यादा भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेला परिसर में शुक्रवार को पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले को दो दिन शेष बचे हुए हैं, इसी वजह से शिल्पकारों की ओर से पर्यटकों को खरीदारी करने पर भारी छूट दी जा रही है।
शुक्रवार को दिल्ली गेट से वीआईपी गेट तक और मुख्य चौपाल से लेकर फूड कोर्ट तक पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। मेले में कुछ शिल्पकारों की ओर से 5000 रुपये वाली साड़ी एक हजार रुपये में दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी से बने सामान 50 से 200 रुपये में मिल रहे हैं। इसके अलावा विदेशी शिल्पकार भी पर्यटकों को छूट दे रहे हैं। सूरजकुंड मेले में भीड़ देखकर हस्तशिल्पियों के चेहरे खिले उठे। सभी स्टाॅल पर पर्यटक हस्तशिल्पियों से मोल-भाव करते दिखे। विभिन्न राज्यों के परिधानों, खेल के सामान और घर को सजाने से संबंधित स्टॉल से पर्यटकों ने जमकर खरीदारी भी की। इसके साथ ही फूड कोर्ट पर भी अच्छी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजकुंड मेला अब अंतिम चरण में है। शनिवार को वेलेंटाइन वीक होने की वजह से युवाओं की भीड़ देखने को मिलेगी। वहीं शनिवार और रविवार को अच्छी खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 12 लाख लोग मेले का आनंद ले चुके हैं। पिछले साल 15 लाख लोगों ने मेले का आनंद लिया था।

पर्यटकों से बात
मेले की हर संध्या को चौपालों पर देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देते हैं जोकि बहुत अच्छी होती है। - प्रिया, बल्लभगढ़
मेले में सबसे ज्यादा हरियाणा की पगड़ी पसंद आ रही है। पगड़ी को बांधने के बाद गर्व महसूस होता है। - दुर्गा, बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें