फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआईसी अंशदान फाइल करने की समय-सीमा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी अंशदान फाइल करने की समय-सीमा बढ़ी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कंपनियों और फर्मों को बड़ी राहत दी है। कॉरपोरेशन ने सितंबर से दिसंबर तक का ईएसआई अंशदान (कंट्रीब्यूशन) फाइल करने की समय-सीमा को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया है। अब ये अपनी किस्त (चालान) 15 जनवरी तक जमा करा सकते हैं। जिले में छोटी-बड़ी करीब 28 हजार कंपनियां है। इनमें लाखों कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा योजना का फायदा निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है। इसके लिए उद्यमी को चार फीसदी अंशदान ईएसआईसी में जमा करना होता है। इसमें उद्यमियों का अंश 3.25 और कर्मचारी का 0.75 फीसदी अंशदान शामिल होता है। कोरोना से पूर्व उद्यमियों को 42 दिन में अंशदान जमा करवाना अनिवार्य था। इसके बाद वह ऑनलाइन व्यवस्था के तहत किस्त जमा नहीं कर सकते थे। इसके तहत देरी से अंशदान जमा करने पर करीब 12 फीसदी ब्याज और पांच फीसदी जुर्माने का प्रावधान था। कोरोना महामारी के कारण कई कंपनियां व फर्मे किस्त जमा नहीं करवाई थी। ईएसआईसी की ओर से उद्यमियों को एक और मौका दिया गया है। अब वह ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट पर अपना चालान जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

ईएसआईसी की ओर से उद्यमियों के हित में फैसला लिया गया है। बकाया तीन महीने का चालान 15 जनवरी तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जिससे की कर्मचारियों को अस्पतालों में नियमित रूप से इलाज की सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

- मोहम्मद इरफान, अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें