फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी चालक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बाईपास रोड सेक्टर-65 स्थित सीएनजी पंप के सामने सड़क किनारे खेतों में बुधवार देर रात एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। व्यक्ति के गले पर चाकू के निशान है। शव को सबसे पहले खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार एक टैक्सी चलाता था। जानकारी के अनुसार, चाकू से गर्दन रेतकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को गांव साहुपुरा के खेतों में फेंक दिया। शव से कुछ दूरी पर उसकी टैक्सी लावारिस हालत में खड़ी मिली है। गांव साहुपुरा निवासी बिजेंद्र सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाईपास सेक्टर-65 सीएनजी पंप के पास खेत हैं। उन्होंने अपने खेत में गेहूं बो रखे हैं। वह और उसका चाचा सेवाराम पशुओं से खेतों की देखभाल के लिए रात को पहरा देते हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे वह खेत पर गए थे। रखवाली के दौरान उन्होंने पशुओं को देखने के लिए टार्च जलाई तो देखा कि उनके गांव के ही रहने वाले पड़ोसी कमल के खेत में खेत में एक व्यक्ति पड़ा है। उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि एक युवक की गर्दन पर चाकू के निशान थे और उनसे काफी खून बह रहा था। उसके दाएं हाथ पर आरके गुदा हुआ था। खेत में कार को आगे-पीछे हटाने के टायरों के निशान बने हुए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना सदर प्रभारी अर्जुनदेव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें