फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में संदिग्ध मौत: कमरे से बदबू पर खुला राज, चारपाई पर मिला अधेड़ का शव; 10 दिन पुरानी है लाश

Mon, 30 Mar 2026 05:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज़ एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में आदर्श नगर थाना क्षेत्र की हरी विहार कॉलोनी में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने खोलकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कमरे में मिला अधेड़ का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर थाना क्षेत्र की हरी विहार कॉलोनी में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरे से तेज बदबू आने के बाद पड़ोस में रह रहे अन्य किराएदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो अधेड़ चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हरी विहार कॉलोनी में एक कमरे से काफी तेज बदबू आ रही है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खोलने के बाद कमरे के अंदर एक व्यक्ति चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब 10 दिन पहले हो चुकी थी और वह इतने दिनों से कमरे के अंदर ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बी के अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और हरी विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अकेला रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। मृतक पिछले कई दिनों से कमरे में ही था और बाहर नहीं निकला था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बच्चे और चार भाई हैं। कमरे से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें