फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। शहर की मंगला कॉलोनी में घर के अंदर कमरे में विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने पर सिटी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी महेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने चुन्नी से लटके हुए शव की स्थिति की जांच की। परिवार जनों को बुलाया गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रिजवाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसकी शादी दो वर्ष पूर्व नूंह जिला के खुसपुरी निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। शाहरुख पेशे से ड्राइवर है। घटना के समय भी वह ड्राइवर होने के चलते गाड़ी पर बाहर है। उसको सूचना दे दी गई है। मृतक रिजवाना के भाई रिजवान ने इस संदर्भ में पुलिस को जानकारी दी। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। संभवना जताई जा रही है कि रिजवाना ने किसी कारणवश आत्महत्या की है। पुलिस टीम सभी तथ्यों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें