फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाली प्लॉट में मिला शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनी में रविवार रात सामने आया मामला
विज्ञापन

शव लगभग 20 दिन पुराना बताया गया है

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में शव पड़ा मिला है। स्थानीय निवासी की सूचना के बाद रविवार रात पुलिस टीम यहां पहुंची। शुरुआती जांच में शव लगभग 20 दिन पुराना बताया गया है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। शव की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। एक लकड़ी का डंडा उसके पास ही मिला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस की टीम मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पर्वतीय कॉलोनी में ये मामला रविवार रात को सामने आया। कॉलोनी के ही रहने वाले एक व्यक्ति रात को पास के खाली प्लॉट में पेड़ से टहनी तोड़ने गए थे। व्यक्ति के अनुसार उन्हें बदबू आई तो आगे जाकर देखने लगे। उन्हें वहां सड़ी-गली हालत में एक शव दिखा। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सारन थाने से पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। शुरुआती जांच में शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक व आस-पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शव की पहचान हो सके। जिसके बाद शव को यहां से मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस टीम अब आस-पास के एरिया में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें