फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर की लंबित शिकायतों पर डीसी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। समाधान शिविर पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। फरीदाबाद की ओर से एसडीएम डॉ. हनी बंसल संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक के बाद डीसी आयुष सिन्हा ने जिले में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपने स्तर पर बैठक कर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

डीसी ने कहा कि सरकार समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें समयबद्ध तरीके से पोर्टल से हटाया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी के आधार पर प्रभावी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने आमजन से सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया, सीटीएम अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें