फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना किनारे बाढ़ से बचाव की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

विज्ञापन
यमुना किनारे बाढ़ से बचाव की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा। स्त्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बाढ़ से बचाव और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने यमुना नदी के किनारे बने रेनीवेल और पुलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किदावली गांव, ददसिया रोड स्थित रेनीवेल और बुढ़िया नाले के पुल का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी।



निरीक्षण के दौरान डीसी ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों, नदी के जलस्तर की निगरानी, तटबंधों की हालत और राहत कार्यों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रेनीवेल की कार्यप्रणाली, जल आपूर्ति क्षमता, मशीनों की स्थिति और उनके रखरखाव का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी सभी संसाधन समय रहते उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने पुलों, पुलियाओं और संपर्क मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा और यदि कहीं नुकसान या टूटने की आशंका हो तो तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीसी ने तटबंधों को मजबूत रखने, पानी निकासी की सही व्यवस्था, पंप सेटों को चालू हालत में रखने और जरूरत के अनुसार लाइफ जैकेट सहित अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें