फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकल रोकने के लिए केंद्रों पर खुद पहुंचे डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बुधवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने खुद मैदान में उतरकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने दयालपुर, नरियाला के निजी स्कूल सहित कई केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने साफ कर दिया कि परीक्षा में किसी भी तरह की कोताही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधी एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीसी ने कमरों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की उपस्थिति जांची। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि मोबाइल फोन या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अंदर न जाने दें। डीसी सिन्हा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू की गई है ताकि फालतू भीड़ जमा न हो सके। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का कहना है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें