फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी अंडर-19 टीम दूसरे दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
10 ओवर के मुकाबले में 82 रन से दर्ज की जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित मैदान में सोमवार को खेले गए मुकाबले में फरीदाबाद के डीएवी स्कूल की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंबाला कैंट की टीम को हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने सीबीएसई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली। 10 ओवर के मुकाबले में फरीदाबाद की टीम ने 82 रन की बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 10 ओवरों में 131 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इसमें महज 33 गेंदों पर 72 रन बनाने वाले शौर्य शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबाला कैंट की टीम पूरे 10 ओवर खेलकर महज 49 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


फरीदाबाद के लिए युग धामीजा ने चार विकेट झटके जबकि जसमीत को तीन और मानस को दो विकेट मिले। शौर्य शर्मा को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें