फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाको राखे साइयां, मार सके न कोई': कार सवार महिला की मौत और पति घायल, कुछ दूर पहले गाड़ी से उतर गए ससुर बच गए

Thu, 03 Apr 2025 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

हादसे से पहले उसी स्थान पर कार से मृतका महिला के ससुर उतर गए थे। उन्हें काम से कहीं जाना था तो वहां उतर गए थे। जिसके चलते वो हादसे से बच गए।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जाको राखे साइयां, मार सके न कोई'। ये कहावत बुधवार सुबह सूरजकुंड-अनखीर मार्ग स्थित सेक्टर-21सी कट पर हुए भीषण सड़क हादसे में भी देखने को मिली। हादसे में कार सवार महिला स्वर्णा त्रिपाठी की मौत हो गई जबकि कार चला रहे उनके पति शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस कार में सेक्टर-22 स्थित घर से शिव शंकर के पिता 64 साल के विजय शंकर त्रिपाठी भी सवार होकर आए थे। लेकिन यहां रेड लाइट पर वो कार की पिछली सीट से उतर गए थे। उन्हें किसी काम से जाना था। जिसके चलते वो बच गए वरना हादसे में वो भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

विजय शंकर त्रिपाठी ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। इनका कहना है कि कार से उतरकर ये कुछ ही दूर गए थे कि सेक्टर 21-सी की ओर से स्कूल बस सड़क पार कर रही थी। तभी एक ट्राला चालक अपने ट्रक को अनखीर गोल चक्कर की तरफ से लापरवाही से चलाता हुआ आया और सड़क पार कर रही स्कूल बस को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से ये बस घूमकर इनके बेटे की कार को लगी और ट्राला डिवाइडर कूद कर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ता हुआ दूसरे तरफ पिकअप पर पलट गया। आरोपी चालक ट्राला छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

वहीं हादसे में घायल शिव शंकर, स्कूल बस के चालक, परिचालक व महिला सहायक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ट्राला चालक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें