फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेल भेजने वाला कौन?: फरीदाबाद के लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, 500 कर्मचारियों को निकाला गया बाहर

Thu, 03 Apr 2025 07:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

- उपायुक्त कार्यालय की ईमेल पर आई धमकी
- टीमों ने उपायुक्त कार्यालय वाले लघु सचिवालय व अदालत परिसर को चेक किया
- लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
- मामले में पुलिस टीम अब जांच कर ईमेल भेजने वाले का पता साइबर पुलिस की मदद से लगाया जा रहा है
 
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले के सेक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय में ईमेल भेजकर कार्यालय के भवन लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गुरुवार सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो ईमेल देखकर हैरान हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो बम स्कवॉड, डॉग स्कवॉड, स्वैट टीम, थाना पुलिस, अपराध शाखा व दमकल विभाग की टीमें यहां पहुंची। लगभग 4 घंटे तक लघु सचिवालय और अदालत परिसर को चेक करने के बाद इसे अफवाह करार दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बम की धमकी भरी ईमेल आई थी। टीमों ने चेक किया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु वहां नहीं मिली।

विज्ञापन

ये मामला गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे सामने आया। लघु सचिवालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय का स्टॉफ ऑफिस पहुंचने लगा। यहां ऑफिस की ईमेल खोलकर चेक की गई तो उसमें लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरी एक ईमेल आई हुई थी। सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई। वहां से सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बम स्कवॉड, डॉग स्कवॉड, स्वैट कमांडो टीम, थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमों को मौके पर भेजा गया।

टीमों ने सुबह 9 बजे तक ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराकर परिसर को चेक करना शुरू किया। यहां 500 से अधिक कर्मचारियों को भवन से बाहर भेजा गया। सभी टीमों ने मिलकर पूरे ऑफिस परिसर की सघन चेकिंग की। दोपहर 1 बजे तक सभी टीमों ने लघु सचिवालय व अदालत परिसर को चेक किया। लेकिन इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद इसे महज अफवाह करार दिया गया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह धमकी भरी ईमेल मिली थी। शहर में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम हैं। चेकिंग करने पर कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली। ईमेल कहां से आई है, उसे चेक कराया जा रहा है। ये महज एक अफवाह थी। मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करा साइबर टीम से पता कराया जा रहा है कि ईमेल भेजने वाला कौन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें