फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-3 की गलियों में बिजली के झूल रहे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने की बनी रहती है आशंका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-तीन की कई गलियों और मुख्य रास्तों पर बिजली के झूलते तार स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। कई स्थानों पर तार इतनी नीचे लटक रहे हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें इन रास्तों से गुजरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है।

लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। लंबे समय से बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को टाल दिया जाता है, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि कई जगह तार सड़क के काफी करीब आ गए हैं। बरसात और तेज हवा चलने पर वे और नीचे झूलने लगते हैं। ऐसे में हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को समय रहते इन तारों को बदलना चाहिए। वहीं, महिमा ने बताया कि बच्चों को अकेले बाहर भेजने में भी डर लगता है। बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुराने और जर्जर बिजली के तारों की नियमित जांच नहीं हो रही है। यदि समय रहते इन्हें बदला नहीं गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एनआईटी-तीन क्षेत्र का जल्द सर्वे कराया जाए, नीचे झूल रहे तारों को तुरंत ठीक किया जाए और जर्जर तारों को बदलकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें