फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला महाविद्यालयों में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक रंग में रंगा माहौल, गरबा और डांडिया की मनमोहक धुनों पर छात्राओं ने किया नृत्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय और सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बड़े उत्साह और उमंग के साथ डांडिया उत्सव मनाया गया। छात्राओं ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया और हर तरफ मस्ती और उल्लास का माहौल था।
विज्ञापन


छात्राओं ने पारंपरिक परिधान पहने थे। पूरा परिसर चटक रंगों और खूबसूरत सजावट से जगमगा उठा। डांडिया और गरबा की ऊर्जावान धुनों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू दुआ ने कॉलेज प्रशासन के ऐसे आयोजनों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास का हिस्सा बताया और आगे भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें