- जिला शिक्षा विभाग की ओर से चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को लड़कों की एथलेटिक्स, योग और कुश्ती सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं 100 मीटर दौड़ में दक्ष पहले, अंश दूसरे और नकुल तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अश्वनी पहले, हर्ष दूसरे, सचिन तीसरे और कुनाल चौथे स्थान पर रहा।
वहीं, लड़कियों की कुश्ती में झलक ने 22 किलो में, काव्या तंवर ने 30 किलो में और रीता ने 34 किलो से अधिक भार वर्ग में विजयी रही। दुष्यंत 30 किलो और नितिन 34 किलो अधिक भार वर्म में पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अश्वनी पहले, हर्ष दूसरे, सचिन तीसरे और कुनाल चौथे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में हर्ष पहले, लोकपाल दूसरे, शिवम तीसरे और अनंत चौथे स्थान पर रहा। शाॅटपुट में आरव चौधरी पहले, आदित्य कुमार दूसरे और युवराज तीसरे स्थान पर रहा। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में घन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, कारमेल कान्वेंट पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंदावली की टीम तीसरे स्थान पर रही। फ्लोर एक्सरसाइज में भूमिका और आराध्या संयुक्त रूप से पहले व वंशिका व एंजेल ने दूसरे स्थान पर रही। बैलेंसिंग बीम इवेंट में भूमिका व आराध्या पहले, एंजेल व भूमि दूसरे और भूमि व कृष्का संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। टीम चैंपियनशिप में एमडीआईएस सेक्टर-89 की पहले, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुड की टीम दूसरे और मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 की टीम तीसरे स्थान पर रही।
राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान राज्य प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। योग में समृद्धि, एंजेल, आराध्या मित्रा, श्रेष्ठा शर्मा, रिषिका झा व अर्पिता, सुगंधा का चयन किया गया है। बालकों में आयुष सिंह, कश्यप, आयुष रावत, सुगीत गिरी, प्रशांत व सक्षम तिवारी, अंश का चयन किया गया।