फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में डूबी डबुआ कॉलोनी, जलभराव से जूझते रहे स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेले और रेहड़ी लगाने वाले लोग अपने सामान को लेकर कीचड़ और गंदे पानी में गुजरते नजर आए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार की सुबह तेज बारिश ने शहर की प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही घंटों में शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसमें सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र डबुआ कॉलोनी से नीलम चौक की ओर जाने वाला मार्ग रहा। डबुआ एयरफोर्स चौक, सहारन चौक, जवाहर कॉलोनी और भोजपुर चौक की सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।

कीचड़ और गंदे पानी से निकले लोग
डबुआ कॉलोनी में जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोग घंटों तक जलभराव में फंसे रहे। ठेले और रेहड़ी लगाने वाले लोग अपने सामान को लेकर कीचड़ और गंदे पानी में गुजरने को मजबूर नजर आए। कुछ दुकानदारों ने बताया कि पानी की वजह से उनका काफी सामान खराब हो गया और ग्राहकों की आवाजाही भी ठप हो गई।
विज्ञापन


गाड़ियां बोनट तक डूबी
इलाके में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई। सड़कों पर इतना पानी भर गया कि कई गाड़ियां बोनट तक डूब गईं। कई टू-व्हीलर सवार गिरते-गिरते बचे और बच्चों को स्कूल ले जा रहे माता-पिता को भी जलभराव में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने मानसून से पहले नालियों की सफाई का दावा तो किया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बारिश के बाद जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दिखाई दी, जिससे कई घंटे तक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
हर साल बारिश आते ही डबुआ कॉलोनी में यही हाल होता है। नालों की सफाई समय पर नहीं होती और सारा पानी सड़कों पर भर जाता है। हम कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। - प्रदीप कुमार

बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। सड़क पर इतना पानी है कि पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं है।- अकरम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें