फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंप पर सीएनजी भरने के बाद फटा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पंप पर 24 और 25 अक्तूबर की रात करीब दो बजे मिक्सर ट्रक में सीएनजी भरने के बाद सिलिंडर फट गया। धमाके के बाद चार अन्य सिलिंडर गाड़ी से अलग होकर दूर जा गिरे। इनमें से दो सिलिंडर पंप पर लगी मशीन से टकराए, जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

तीसरा सिलिंडर करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरा, जबकि चौथा पंप की चहारदीवारी के बाहर जा गिरा। हादसे में पंप परिसर में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। धमाका इतना तेज था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल सिलिंडर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूरजकुंड क्षेत्र में भी कुछ दिन पहले सीएनजी सिलिंडर से जुड़ा हादसा हुआ था, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। मेवला महाराजपुर की घटना के बाद वाहनों में लगे सीएनजी सिलिंडरों की सुरक्षा और उनकी तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी तकनीकी समानता की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें