फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, सुबह और शाम हल्की ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन




रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह और देर शाम मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। सुबह और शाम का मौसम सुहावना होने से लोग परिवार के साथ बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। पार्कों और खुले स्थानों पर भी लोग मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। लगातार गर्मी के बाद सुबह-शाम मिल रही राहत से लोगों को सुकून महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें