संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइकिल पर सवार होकर कंपनी से घर जा रहा युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए युवक को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां 6 दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव करनेरा निवासी पंकज ने बताया कि वह दिल्ली ओखला में विपणन की नौकरी करते हैं। वहीं उनके चचेरे भाई गोपाल सिंह आईएमटी में स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई साइकिल पर सवार होकर 27 मई को कंपनी गए थे। कंपनी में काम करने के बाद जब वह वापस घर आ रहे थे, तभी बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर चढ़ते वक्त अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी।