फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी चालक ने टोलकर्मी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। थाना छांयसा क्षेत्र के मौजपुर टोल टैक्स पर शनिवार को एक गाड़ी चालक की टोल कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। उसी बात पर टोल कर्मचारी को जान से मारने की नीयत से चालक ने टक्कर मार दी। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव छांयसा निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से भीमा कंपनी के अंतर्गत मौजपुर टोल टैक्स पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 31 मई को वह टोल बूथ के बाहर खड़े थे। तभी पलवल से बल्लभगढ़ की ओर जाने के लिए एक गाड़ी आई। चालक की टोल बूथ पर मौजूद सोनू कर्मचारी से शुल्क पूछते हुए बहस को गई। सोनू ने बताया कि गाड़ी दादरी से आई है। इसलिए 170 रुपये टोल लगेगा। इस पर गाड़ी चालक नाराज हो गया और कहासुनी के बीच उसने सुरेन्द्र सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेन्द्र जमीन पर गिर गए और गाड़ी उनके दाहिने पैर के ऊपर से निकल गई। साथी कर्मी सोनू ने घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें