फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम नहर के पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 4 स्थित गुरुग्राम नहर के पुल पर शनिवार सुबह डंपर की टक्कर से ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।


मृतक की पहचान भूदत्त कॉलोनी निवासी सुभाष शर्मा (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुभाष सेक्टर-6 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता थे और रोज की तरह शनिवार सुबह साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह सेक्टर-3 स्थित गुरुग्राम नहर के पुल पर पहुंचे, पीछे से डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही सुभाष सड़क पर गिर गए और डंपर के पहियों के नीचे आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही चावला कॉलोनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला कर एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें