फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैरिज ब्यूरो के झांसे में आकर युवती से 30 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंस्टाग्राम पर चल रहे मैरिज ब्यूरो के विज्ञापन के जरिए ठग के झांसे में आई युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में साइबर ठगों ने एक युवती को कीमती उपहार भेजने का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी गौरी का संपर्क इंस्टाग्राम पर चल रहे एक मैरिज ब्यूरो के विज्ञापन के जरिए मनराज सिंह नामक व्यक्ति से हुआ था। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को संपन्न बताते हुए पीड़िता को महंगे उपहार भेजने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता के मना करने के बावजूद आरोपी ने दावा किया कि उसने उपहार भेज दिया है और अब उसे वापस नहीं लिया जा सकता।

कुछ समय बाद पीड़िता को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से एक पार्सल आया है। पार्सल क्लियर कराने के लिए 25 हजार रुपये ट्रांसपोर्टेशन शुल्क देना होगा। ठगों ने पीड़िता को लालच दिया कि पार्सल में भारी मात्रा में सोना है। इसके नाम पर ठगों ने पीड़िता की माता मंजू के बैंक खातों से जुड़े ओटीपी पूछे गए। इसी दौरान ठगों ने पीड़िता के खाते में 26 लाख रुपये जमा कराए और बाद में यह राशि वापस मांग ली। पीड़िता ने रुपये लौटा दिए लेकिन इसके बाद ठगों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने अपने खाते से भी करीब 30 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि ठगी के दौरान आरोपी ओटीपी भेजते और साक्ष्य मिटाने के लिए तुरंत मैसेज डिलीट करने को कहते थे। आरोपी फर्जी फोटो और ओमप्रकाश यादव जैसे संदिग्ध नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाते रहे। साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें