फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एवीटी माइनिंग स्टाफ रोजका मेव की टीम वाहन चेकिंग के दौरान अनाज मंडी के गेट के पास मौजूद थी। तभी बिना नंबर की एक बाइक आती हुई दिखाई दी जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक चालक भागने लगा।चालक को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी नहीं दिखा पाया। साइबर सेल से जांच कराने पर बाइक फरीदाबाद से चोरी की गई थी। पुलिस ने वसीम निवासी काटपुरी सुलतानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें