फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाकर साइबर ठगों ने महिला से 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर पुलिस ने शिकायत के छह माह बाद दर्ज किया मामला, कहा- जांच के बाद दर्ज किया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-87 निवासी एक महिला से ऑनलाइन ट्रेडिंग में जबरदस्त मुनाफा कमाने का झांसा देकर लगभग 10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने 15 प्रतिशत से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी की है। महिला को ठगी का पता तब चला जब उसने पैसे निकालने के लिए दबाव बनाने के बाद आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर दिया। महिला ने इस मामले में साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी। हालांकि, शिकायत के लगभग छह माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ग्रेटर फरीदाबाद निवासी सीमा तोमर को एक व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ा गया था। यहां उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग करने पर 15 प्रतिशत का मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। सीमा साइबर ठगों के झांसे में आ गईं और निवेश करने लगी। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर 2023 को 10 हजार रुपये से उन्होंने ट्रेडिंग की शुरूआत की। इसमें अच्छा मुनाफा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने 19 दिसंबर 2023 को 45 हजार, 20 दिसंबर 2023 को 98 हजार 800 रुपये, 26 दिसंबर 2023 को 02 लाख 56 हजार, 29 दिसंबर 2023 को 05 लाख 78 हजार 500 रुपये साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने 8 बार में 9 लाख 87 हजार 900 रुपये निवेश के नाम पर ठगों के खातों में जमा कराए। इस दौरान उन्हें लगातार मुनाफा होता दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महिला जब-जब पैसा निकालने के लिए कहती तो साइबर ठग उसे और मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए रुकने को कहते। इसके बाद भी ठग उनसे और निवेश करने की बात करने लगे। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई हैं। उन्होंने इस मामले में साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी। पुलिस ने छह महीने बाद अब केस दर्ज किया है। पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस साइबर ठगों के ठिकाने तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें