फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंप्यूटर ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन पर 95 प्रतिशत तक गई कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-मिशन एडमिशन : आईटीआई की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी
- कोपा में सबसे अधिक 105 अंक और इलेक्ट्रीशियन में 103 अंक पर हुए दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईटीआई में दाखिले के लिए शुक्रवार दोपहर बाद प्रथम मेरिट लिस्ट जारी हो गई। प्रथम मेरिट सूची में कंप्यूटर ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए आईटीआई में अंतिम कट ऑफ 95 प्रतिशत गई है। इससे पहले आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दे गई थी। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को तीन दिनों के अंदर दाखिले लेने होंगे।
आईटीआई के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड में सबसे अधिक 105 अंक (ग्रेस मॉक्स के साथ) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले हुए, जबकि इलेक्ट्रीशियन दूसरे और मैकेनिक्स मेरिट सूची में तृतीय स्थान पर रही। मेरिट सूची के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा) पाठ्यक्रम में ग्रेस मॉक्स के साथ 105 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। दूसरे स्थान पर इलेक्ट्रीशियन की कटऑफ 103 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत पर अंतिम रही।
विज्ञापन

मैकेनिक्स में अधिकतम 89 और न्यूनतम 80 फीसदी पर दाखिला ले सकेंगे। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को तीन दिनों के अंदर दाखिले लेने होंगे। अगर वह तीन दिनों में दाखिले लेते हैं, तो उनकी जगह प्रतीक्षा सूची में आने वाले विद्यार्थियों का दाखिला हो जाएगा। इसकी सूचना आईटीआई संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को फोन पर दी जा रही है। जिससे कोई भी विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित न रह जाए।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जिले के सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई में दाखिले की प्रकिया शुरू हो गई। 25 ट्रेड में करीब 2300 सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र, अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट सहित दस्तावेज जरूरी हैं।


बॉक्स के लिए

दोपहर बाद मेरिट लिस्ट हुई अपलोड

शुक्रवार को दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी की गई। इस दौरान एनआईटी चार आईटीआई संस्थान में इंटरनेट खराब होने से सूची डाउन लोड करीब चार बजे हो सकी। इसके कारण विद्यार्थियों का पहले दिन एक भी दाखिला नहीं हो सका। पहली सूची में नाम आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को दो दिनों के अंदर दाखिला लेना होगा। मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना सुबह ही मिल गई थी। वह दाखिले के लिए भटकते रहे, लेकिन संस्थान के पास उसकी जानकारी नहीं होने से दाखिला नहीं हो सका।
विज्ञापन


वर्जन
सूची में नाम आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को फोन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। वह तीन दिनों के अंदर दाखिला ले सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर उनकी जगह प्रतिक्षा सूची में रहने वाले दूसरे छात्रों को दाखिला दे दिया जाएगा।

रविंद्र कुमार, प्रभारी आईटीआई एनआईटी चार




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें