फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला: फैशन शो में महिलाओं ने बिखेरे जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले की चौपाल पर रविवार की शाम फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें डिजाइनर रितु बेरी ने उज्बेकिस्तान की फरगाना क्षेत्र की पोशाकों को अत्याधुनिक रंग देते हुए एक नई मनमोहक सीरिज प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उजबेकी संगीत की चमक-दमक के साथ पेश किए गए इस फैशन शो ने चौपाल में उपस्थित हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। फैशन शो से पहले उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने रंगारंग डांस प्रस्तुत किया।
इसके बाद युवा मॉडल जब रैंप पर उतरी तो एक के बाद एक रंग-बिरंगी पोशाकों में सजी महिलाओं ने दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इस फैशन शो की दर्शाकों के उज्बेकिस्तान के भारत में राजदूत फरोद अरजिव भी खूब सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय के सचिव योगेंद्र त्रिपाठी, हरियाणा पर्यटन विभाग के एसीएस विजय वर्धन, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष हरजिंदर कौर तलवार, जैनेंद्र सिंह अनेक हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें