फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मेले में जनगणना स्टॉल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में रविवार को भारत के महा-रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने जनगणना निदेशालय हरियाणा की स्टॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा की निदेशक प्रेरणा पुरी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने बताया कि इस स्टॉल का विशेष आकर्षण ‘जनगणना व्हील‘ है। जिस पर जनगणना के संबंध में प्रश्न अंकित हैं और उसमें भागीदारी के लिए सभी को निश्चित पुरस्कार भी दिया जा रहा है।
इसमें जनगणना के आंकड़ों का प्रदर्शन भी आमजन की जानकारी के लिए किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से उपस्थित छात्रों ने आंकड़ों के संकलन में अत्यधिक रुचि प्रदर्शित की।
विज्ञापन

जनगणना स्टाल पर जनगणना संबंधी आंकड़े, प्रकाशन, पुस्तकें आदि पर 70 प्रतिशत तक छूट पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त जनगणना स्टाल पर फोटो बूथ लोगों को पसंद आ रहा है।
विभाग द्वारा मेले में जनगणना विषय पर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
जनगणना कार्य विभाग की निदेशक प्रेरणा पुरी ने बताया कि जनगणना-ऐप के बारे में जनगणना विभाग प्रदेश की जनता को जानकारी व जागरूकता के लिए सतत प्रयास जारी रखे हुए है। हरियाणा में डिजिटल मोड जनगणना 2021 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण का कार्य आगामी एक मई, से 15 जून, 2020 के बीच किया जाएगा।
इस मौके पर विवेक जोशी ने जनगणना-2021 के प्रचार-प्रसार को प्रभावशाली ढंग से प्रचारित करने के दृष्टिगत अंबाला के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा रचित जागरूकता रागिनी सीडी का विमोचन किया और डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह को शाल भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें