फरीदाबाद। करवाचौथ के अवसर पर शहर के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। एनआईटी-एक, दो और पांच, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद सहित अन्य बाजारों में लोगों ने जमकर मिठाइयों की खरीदारी की। त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी पहले से तैयारियां की हुई थीं।
करवाचौथ पर पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए घरों में विशेष पकवान तैयार किए गए। वहीं, कई परिवारों ने पूजा और व्रत खोलने के लिए मिठाइयां खरीदीं। बाजारों में लड्डू, बर्फी, रसगुल्ले, गुलाब जामुन और अन्य मिठाइयों की मांग रही। शाम के समय दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई। त्योहार के चलते मिठाई विक्रेताओं ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाकर रखीं। ग्राहकों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी की। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों के साथ अन्य दुकानों पर भी चहल-पहल रही। संवाद