फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर जाने के लिए उमड़ी भीड़, बसों और ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्की-मुक्की

विज्ञापन
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, आरपीएफ के जवान रहे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली और छठ पूजा को लेकर ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार पर घर जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ झेलम एक्सप्रेस में नजर आई, जहां ट्रेन के आते ही यात्री कोच में सवार होने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। इसी तरह का नजारा बल्लभगढ़ बस अड्डे का था।

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को यात्री झेलम एक्सप्रेस में धक्का-मुक्की करते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी और डिब्बों के गेट पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। झेलम एक्सप्रेस आगरा, ग्वालियर, झांसी और भोपाल होकर पुणे जाती है। इस रूट पर बड़ी संख्या में लोग दिवाली और छठ के मौके पर अपने घर लौटते हैं, जिस कारण इस ट्रेन में हर साल इन दिनों भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं। आरपीएफ के थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि त्योहारों पर स्टेशन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म पर तैनात हैं। यात्रियों से अपील है कि वे धक्का-मुक्की न करें, कतार में ही ट्रेन में चढ़ें और अपने सामान का ध्यान रखें।
विज्ञापन

-
अलीगढ़-आगरा रूट की बसों में उमड़ी भीड़
बल्लभगढ़ बस अड्डे पर अलीगढ़ और आगरा रूट की बसों में भीड़ उमड़ी। हरियाणा रोडवेज ने अलीगढ़ और आगरा रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई हुई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बसें बढ़ाने का कोई खास फायदा मिलता नहीं दिखाई दिया। शुक्रवार शाम को नजारा ऐसा था कि जैसे की बस अड्डे से बसें बाहर आतीं तो यात्री उनमें सवार होने के लिए धक्का-मुक्की करने लगते। कुछ यात्री भीड़ से बचने के लिए बस के आपातकालीन गेट को खोल कर अपने परिजनों को सवार कराते नजर आए। वहीं कुछ यात्री बस में सवार होने के लिए शोर-शराबा कर रहे थे। इस आपाधापी में बुजुर्ग और महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम को उमड़ी भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को यात्रियों की भीड़ और बढ़ेगी। इससे रोडवेज के इंतजाम नाकाफी साबित हो सकते हैं।

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें