फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो से कर रहे हैं सफर तो समय का रखे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
8 को राजा नाहर सिंह स्टेशन से रात 11 के बजाय 10 बजे रवाना होगी आखिरी ट्रेन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली की शाम दिल्ली में खरीदारी और उत्सव में शामिल होने की योजना बना रहे फरीदाबाद के मेट्रो यात्रियों को इस बार जल्दी घर लौटना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने त्योहार के मद्देनजर 8 नवंबर को सभी मेट्रो लाइनों की आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इसका असर फरीदाबाद की वायलेट लाइन पर भी पड़ेगा। इस दिन सामान्य समय रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार, राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) और कश्मीरी गेट दोनों टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी। हालांकि, सुबह की सेवा के समय में वायलेट लाइन के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। रविवार को इस लाइन पर मेट्रो का संचालन सामान्य समय के अनुसार ही होगा। सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे सेवा शुरू करने का निर्णय केवल पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें