फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों एकड़ फसल हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना नदी में आए पानी से क्षेत्र किसानों की हजारों एकड़ फसल हुई नष्ट, नायब तहसीलदार राहत में बचाव कार्य में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना में बढ़ रहे पानी के कारण खादर क्षेत्र के किसानों की हजारों एकड़ फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। नदी में पानी के बहाव के कारण कुछ खेतों में कटाव भी हो रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने यमुना में किनारों और ठोकरों की समय पर मरम्मत नहीं कराई, जिससे पानी आने के बाद उनकी भूमि में कटाव शुरू हो गया है।



यमुना नदी में रविवार को एक लाख 78 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जाने के बाद सोमवार की सुबह तक क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए। हसनपुर क्षेत्र के गांव फाटनगर, बली मोहम्मदपुर, मुर्तजाबाद, बिलोचपुर , इंद्रा नगर, काशीपुर, अच्छेजा ,सोरु का नांगला सहित गांव माहौली के किसानों की दो हजार एकड़ जमीन पर लगी हुई सब्जी व धान के अलावा अन्य फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गईं ।यमुना नदी पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पानी लगातार गांवों की आबादी की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन



प्रशासन अलर्ट, टीमें कर रही यमुना का दौरा



जिला उपायुक्त डॉ. हरिशकुमार वशिष्ठ के आदेश पर नायब तहसीलदार मोहम्मद खान ने हल्का पटवारी, गिरदावर, ग्राम सचिव के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य के लिए जुट गए हैं, वहीं, बिजली निगम के अलावा कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टीमर व नावों की व्यवस्था भी की गई है।
डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि हसनपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र के आसपास के गांवों में मुनादी करवा दी है। मंगलवार शाम तक और पानी आने की संभावना बनी हुई है। इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ. हरिशकुमार वशिष्ठ का कहना है कि, फिलहाल यमुना में बाढ़ की स्थिति नहीं है। सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

रोशनलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें