फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के बाद सामूहिक हत्या मामला : निलंबित एएसआई ने तैश में आकर की थी चार की हत्या

Thu, 26 May 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
आरोपी के घ्‍ार में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उटावड़ गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर बुधवार दोपहर हुए झगड़े में निलंबित एएसआई याहया ने पड़ोसी वसीम (18), दीन मौहम्मद (50) रज्जाक(39) और हामिद (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने याहया समेत 31 लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। गांव में तनाव देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उटावड़ के अंध मोहल्ला निवासी याहया के यहां तीन दिन पहले रिश्ते की एक युवती आई थी।

गांव वालों के मुताबिक युवती के साथ पड़ोस के हामिद ने छेड़छाड़ कर दी थी। युवती की शिकायत पर याहया के परिवार वालों ने हामिद को पीट दिया था। बुधवार को हामिद और याहया के परिवार वाले गांव में सुनार की दुकान के पास खड़े थे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

याहया खान मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं

घटना स्‍थल के पास मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हामिद के रिश्तेदार आसू के मुताबिक कुछ ही देर में याहया खान मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वसीम, उसका चाचा दीन मोहम्मद, रज्जाक और हामिद की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलते ही बाजार में सनसनी फैल गई और लोग दुकानें बंद कर भाग निकले।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, एसएचओ बहीन जगवीर सिंह, उटावड़ चौकी इंचार्ज मनोज और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि घटना के चश्मदीद आसू के बयान पर याहया खान, फारूक, अलताफ, आजाद, जाकिर, सद्दाम, दीनू, फैशन, खालिद, इस्लाम सहित 31 नामजद के साथ 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

याहया खान गुडग़ांव में एएसआई पद पर तैनात था वर्तमान में वह निलंबित चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति है इसलिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है, गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें