फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उटावड़ हत्याकांड : 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तनाव के बीच रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Fri, 27 May 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद उटावड़ गांव में मृतकों को सुपर्द ए खा‌क के लिए जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहीन थाना क्षेत्र के उटावड़ में चौहरे हत्या कांड में मारे गए चारों लोगों को बृहस्पतिवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सुपुर्द ए खाक होने तक पुलिस व गुप्तचर विभाग के हाथ पांव फूले रहे। पुलिस व गुप्तचर विभाग को शक था कि उटावड चौराहे पर  लोग जाम लगा सकते हैं।
विज्ञापन


गुप्तचर विभाग की सूचना पर शव ले जा रहे वाहनों को उटावड मोड़ की बजाए, खिल्लुका-गुराकसर रोड़ पर से गुजारा गया। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार को हरियाणा पुलिस के निलंबित एएसआई याहया ने अपने साथियों के साथ दीन मोहम्मद, रजाक पुत्र दीनू, वसीम पुत्र अब्दुल खान व हामिद की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को चारों शवों का पलवल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन कर करवाया गया था, और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। वहीं शवों को सुपुर्दे खाक करने के समय तक पुलिस ने अपने सूत्रों को सक्रिय रखा। नमाज अदा करने के स्थान से लेकर कब्रिस्तान तक सभी जगह सादी वर्दी में पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन

फॅरेंसिक टीम ने लिए खून के नमूने 

पोस्ट मार्टम के बाद शवों के गांव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद शवों को जैसे ही कब्रिस्तान ले जाने लगे तो पीड़ित पक्ष ने शवों को दफनाने से मना कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शवों को नहीं दफनाया जाएगा।

बाद में डीएसपी पृथ्वी सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हथीन, होडल व पलवल सीआईए की तीन टीमों का गठन करने का आश्वासन दिया। तब जाकर शवों को कब्रिस्तान की तरफ ले जाया गया। करीब चार बजे चारों शवों को सुपुर्दे खाक किया गया।
 
चारों लोगों की हत्या के मामले में  बृहस्पतिवार सुबह फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और जहां-जहां मृतकों को गोली मारी गई थी वहां-वहां से खून के नमूने लिए। मृतकों के परिजनों ने मौका ए वारदात को दिखाया।

डाक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और खून के नमूने लेकर सील कर दिया गया। उनकी तरफ से पुलिस को ये भी लिखा गया है कि जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी उसका भी पूरा हवाला दिया जाए, ताकि जांच की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें