फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के तनाव में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाई

Wed, 25 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले दसवीं के छात्र निर्मल कुमार (16) ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मां कमला देवी के मुताबिक, निर्मल पिछले दो तीन दिन से परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में था। ग्रीन फील्ड चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कमला देवी ने बताया कि निर्मल के कुछ पेपर खराब हुए थे। उसके साथी 11वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सबजेक्ट लेने की बात कहते थे। परीक्षा खराब होने की वजह से निर्मल को लगता था कि उसे यह विषय नहीं मिल पाएंगे। इस बात को लेकर पिछले दो तीन दिन से वह तनाव में था।

चर्चा थी कि बुधवार को सीबीएसई का 10वीं कक्षा का रिजल्ट आएगा। रिजल्ट आने की बात सुनकर निर्मल गुमसुम हो गया। सोमवार की रात उसने ठीक से खाना भी नहीं खाया। रात किसी समय अपने कमरे के पंखे में फंदा डाल कर निर्मल ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े चार बजे पूजा पाठ करने उठीं कमला कमरे में गईं तो उन्होंने बेटे का शव फांसी पर लटका हुआ पाया। उन्होंने पति रमेश चंद्र को असम में और बड़े बेटे नीरज को बंगलूरू में हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सूरजकुंड थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें