फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़े गए युवक-युवती

Thu, 05 May 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • हार्डवेयर चौक के पास राजीव नगर बस्ती में चल रहा था
  • पुलिस ने तीन महिलाओं और युवक हिरासत में लिया
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्डवेयर चौक के पास स्थित राजीव नगर बस्ती में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस सैक्स रैकेट का संचालन एक महिला कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान के एक कमरे से एक युवक-युवती को रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जबकि एक अन्य कमरे में एक महिला अर्धनग्न अवस्था में बैठी हुई थी। थाना मुजेसर के प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों महिलाओं और युवक हिरासत में ले लिया।

मुजेसर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ इलाके में गश्त कर रहा था, तभी उसे सूचना मिली कि राजीव नगर बस्ती में रहने वाली एक महिला अपने घर में सैक्स रैकेट चला रही है।
विज्ञापन


वह बाहर से युवतियों को अपने घर बुलाकर सरेआम वेश्यावृति करवाती है। मुखबिर ने थाना प्रभारी को बताया कि इस समय भी आरोपी महिला के घर में रंगरलियां मनाई जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्‍था में मिली युवती

- फोटो : demo pic
नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने वेश्यावृति के अड्डे पर छापेमारी करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को शामिल कर तुरंत एक टीम गठित कर दी, जिसके बाद उन्होंने हवलदार दुष्यंत को नकली ग्राहक बनाकर पांच सौ रुपये का हस्ताक्षरयुक्त नोट दे दिया, जिसके बाद उन्होंने दुष्यंत को वेश्यावृति के अड्डे पर भेज दिया।

दुष्यंत ने उस मकान में जाकर देखा कि सामने एक महिला बैठी हुई थी। दुष्यंत ने उस महिला के साथ सौदेबाजी शुरू कर दी। सौदा तय हो जाने के बाद दुष्यंत ने हस्ताक्षरयुक्त नोट महिला को दे दिया और बाहर खड़ी पुलिस की टीम को इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मकान में छापा मार दिया।

पुलिस टीम ने अंदर जाकर देखा कि एक कमरे में एक युवती अर्धनग्न अवस्था में बैठी हुई थी। दूसरे कमरे में एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में रंगरलियां मना रहे थे।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमरजीत निवासी नंगला एंकलेव बताया। पुलिस ने तीनों महिलाओं समेत चारों को हिरासत में ले लिया। सैक्स रैकेट का संचालन करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि यह मकान उसने किराये पर लिया हुआ है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें