फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेकर्मी ने अनजान पर किया भरोसा, गंवाए हजारों रुपये

Wed, 11 May 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • दो अनजान युवकों ने बातचीत में उलझाया
  • डेबिट कार्ड बदलकर निकाले रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये निकालते समय एटीएम केंद्र से अपरिचितों को बाहर करने की सलाह नहीं मानने का खामियाजा एसजीएम नगर में रहने वाले रमेशचंद्र मीना को हजारों रुपये गंवाकर भुगतना पड़ा। एटीएम केंद्र में मौजूद दो युवकों ने बातचीत में उलझा कर डेबिट कार्ड बदल लिया और हजारों रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


रमेशचंद्र रेलवे में कार्यरत हैं। 21 अप्रैल को वह ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के पास स्थित एक एटीएम केंद्र गए थे। वहां दो युवक मौजूद थे। उन्होंने एटीएम में डेबिट कार्ड, धनराशि और पिन नंबर डाला लेकिन रुपये नहीं निकले। इस पर केंद्र में मौजूद युवकों ने मदद करने को कहा।

उन्होंने अपना डेबिट कार्ड युवकों को दे दिया। थोड़ी देर तक प्रयास करने के बाद मशीन खराब होने की बात कह युवक ने उन्हें डेबिट कार्ड वापस कर दिया। कुछ देर बाद उनके फोन पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया, उन्होंने डेबिट कार्ड चेक किया तो वह किसी दूसरे का निकला।
विज्ञापन


तुरंत फोन कर कार्ड को ब्लॉक करवाया इस दौरान कई हजार रुपये निकल चुके थे। एसएचओ एनआईटी नरेश कुमार ने बताया कि एटीएम केंद्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की पहचान की जा रही है, उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें