नाले से मिले शव के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डीएलएफ फे ज-5 से सटे सरस्वती कुंज इलाके में नाले से एक महिला का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को देखकर लग रहा है कि वह कई दिन पहले का है। थाना सुशांत लोक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा। सोमवार रात पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि सरस्वती कुंज में गंदे नाले में किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का शव है।
शव बुरी तरह से सड़ चुका है, जिससे उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है। सिर की तलाश के बाद पुलिस ने महिला के शरीर के अन्य हिस्सों की नाले में खोजबीन की। थाना प्रभारी गौरव फौगाट ने बताया कि मृतक महिला कौन है और मौत कैसे हुई, यह अभी कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला की मौत से पर्दा उठ सकेगा।