फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई महिला पत्रकार की पड़ोसन, बताया इंस्पेक्टर और पूजा के संबंधों का सच

Thu, 05 May 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमित - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पत्रकार पूजा तिवारी आत्महत्या मामले में जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे-वैसे उसके मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। बुधवार को इस मामले में एक नया मोड़ तब आ गया जब पूजा की पड़ोसन ऊषा ने इंस्पेक्टर अमित के बारे में एक सनसनीखेज खु‌लासा किया।
विज्ञापन


ऊषा का कहना है कि आत्महत्या की रात पूजा के फ्लैट में मौजूद हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ ने पूजा से शादी की थी और दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।

यही नहीं ऊषा का ये भी दावा है कि अमित ने ही पूजा की हत्या भी की है। वहीं ऊषा के दावे के बिल्कुल उलट पूजा के माता-पिता ने अमित को इस मामले में निर्दोष बताया है। जबकि इस बाबत अमित ‌वशिष्ठ का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
वहीं इससे पहले एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूजा और इंस्पेक्टर अमित की लड़ाई सुनाई पड़ती है। इस वीडियो को पूजा के एक दोस्त भरत ने एक न्यूज पोर्टल को दिया था।

कौन है भरत?
भरत ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूजा के साथ ही की थी और इसके बाद दोनों साथ में ही एक न्यूज एजेंसी में नौकरी पर लगे थे।

इसके बाद पूजा और भरत दोनों ही जी मीडिया में नौकरी करने लगे। पूजा तो फरीदाबाद में ही नौकरी कर रही थीं जबकि भरत लखनऊ में कार्यरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें