फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग छात्र बन गया झपटमार

Sat, 28 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग छात्र कपिल अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए झपटमारी के धंधे में उतर गया। वारदात अंजाम देने में बाइक चलाने के लिए उसने अपनी ही कॉलोनी आदर्श नगर में रहने वाले बारहवीं के छात्र मुकुल उर्फ मेहुल को साथ लिया। 
विज्ञापन


दोनों ने जनवरी में ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में मोबाइल फोन झपटने की दो वारदात अंजाम दी थीं। वारदात करते समय दोनों ही नाबालिग थे। सेक्टर 48 सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि जनवरी माह में महंगे स्मार्टफोन छीने जाने की दो वारदात हुई थीं। मुखबिरों ने कुछ दिन पहले सूचना दी थी कि आदर्श नगर कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी इंजीनियरिंग छात्र कपिल ने सार्वजनिक स्थान पर दोस्तों के बीच मोबाइल झपटने का दावा किया।

मुखबिर ने यह भी सूचना दी कि कपिल झपटमारी किए हुए मोबाइल का ही इस्तेमाल कर रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने कपिल को उस समय पकड़ा जब वह किसी को मोबाइल बेचने के लिए मलेरना रोड जा रहा था। पकड़े जाने पर  कपिल ने मोबाइल ओल्ड फरीदाबाद से झपटमारी करना कुबूल किया। उसने पुलिस को झपटमारी में बाइक के साथी मेहुल उर्फ मुकुल के बारे में बताया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मेहुल को पकड़कर उसके पास से भी बल्लभगढ़ से झपटा गया एक अन्य मोबाइल बरामद किया। कपिल ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का छात्र है, अन्य छात्रों की बढ़िया जीवनशैली देख उसे भी अच्छे कपड़े, मोबाइल रखने और खाने का शौक हो गया। 

स्मार्टफोन की बाजार में डिमांड ज्यादा है इसलिए उसने लोगों के मोबाइल झपटकर कम दाम में बेचने की तरकीब भिड़ाई थी। पकड़े जाने के डर से दो तीन माह तक फोन को स्विच ऑफ करके रखा था, ऑन करने के बाद पकड़ा गया।  

किशोरावस्था में की वारदात बालिग होने पर पकड़े गए
सीआईए सेक्टर 48 इंचार्ज इंस्पेक्टर गुलाब ने बताया कि मेहुल और कपिल ने जनवरी 2016 में वारदात को अंजाम दिया था तब उनकी उम्र 18 साल नहीं  थी। कपिल 2 अप्रैल और मेहुल 6 मई 2016 को 18 साल के हुए। इन दोनों को 25 मई को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें