फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का नया खंभा बना युवक की मौत का कारण, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Tue, 24 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
घटना स्‍थल पर गिरा हुआ बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसजीएम नगर की गली नंबर 12 में बिजली का नया खंभा लगाने की कवायद के दौरान हाइड्रा की चेन टूट गई। चेन में बंधा खंभा गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर शव उठने नहीं दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग आला अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गली नंबर 12 में सोमवार सुबह भूसा भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली के टकराने से बिजली का खंभा टूट गया।

लोगों ने इसकी शिकायत दी तो बिजली विभाग ने दोपहर के बाद नया खंभा लगवाने के लिए भिजवाया। पतली सी गली में हाइड्रा चालक लोहे की चेन के जरिये खंभा को लटकाकर सही जगह रखने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे शंभू का पैर हाइड्रा के पहिये के नीचे आ गया और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभा गिरने से हुई युवक की मौत के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पास ही काम कर रहा राम नारायण उनकी मदद को दौड़ा। चालक कुछ समझ पाता कि अचानक लोहे की चेन टूट गई और खंभा नीचे गिर पड़ा। खंभा सीधे शंभू के सिर पर गिरा और राम नारायण का पैर उसके नीचे आ गया। शंभू की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं राम नारायण को बीके सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

 लोगों ने किया हंगामा
घटना के बाद एसजीएम नगर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष ने शव कब्जे मेें लेना चाहा तो गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक और घायल के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की बात आला अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

मामले की तफ्तीश होगी : एसएचओ
एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि शंभू मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। यहां नेहरू कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। गली नंबर 12 में उसकी प्लास्टिक की बोतल बनाने की फैक्ट्री थी। उन्होंने बताया कि  मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर के दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें