फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बाउंसरों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेता के बाउंसरों पर मारपीट का आरोप
- लोगों का आरोप, बोरवेल पर कब्जा जमाना चाहते हैं भाजपा नेता

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा के एक नेता पर आरोप है कि उनके इशारे पर उनके बाउंसरों ने लोगों से जमकर मारपीट की। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह लक्कड़पुर इलाके की है। यहां रहने वाले सुजीत ने बताया कि इलाके में पिछले दिनों लोगों की डिमांड पर केंद्रीय मंत्री ने बोरवेल लगवाया है। इस पर एक स्थानीय भाजपा नेता अपना कब्जा जमाना चाहता है। इसी को लेकर सोमवार सुबह भाजपा नेता और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर भाजपा नेता के साथ रहने वाले बाउंसरों ने लोगों पर हमला कर दिया। इसमें सुजीत के साथ ही दो महिला कांति और सीमा को भी चोट आई है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें