फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियन गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। गत 14 अगस्त को पुलिस जांच के दौरान पकड़े गए नाइजीरियाई नागरिक के खिलाफ पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाइजीरियन नागरिक का वीजा पिछले साल मई में ही समाप्त हो गया था। इसके बाद से वह यहां अवैध रूप से रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गत 14 अगस्त को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम एरिक निल्ली बताया था। उसे डीसीपी के सामने पेश किया गया। इसके बाद भारत में रहने के वैध दस्तावेज दिखाने के लिए उसे समय दिया गया। उसने पुलिस को जो वीजा दिखाया वह 5 मई 2017 को ही समाप्त हो गया था। उसका पासपोर्ट भी वैध नहीं पाया गया। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कर लिया।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें