फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कारोबारी के हत्यारे हरिया पर पुलिस ने रखा दस हजार रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध कारोबारी के हत्यारे पर दस हजार का इनाम
विज्ञापन


बल्लभगढ़। दूध का कारोबार करने वाले गांव भैंसरावली निवासी प्रमोद उर्फ भीम (32 वर्ष) की तिगांव में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पवन उर्फ हरिया पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस वांछित अपराधी पर उत्तर प्रदेश व राजस्थान पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है। क्राइम ब्रांच की टीमें हरिया की तलाश में उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं, मगर उन्हें सफलता नहीं मिल रही। हाल ही में हरिया ने भिवाणी, राजस्थान में एक ज्वैलरी शोरूम में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
मालूम हो कि प्रमोद गत 27 सितंबर 2017 को सुबह मोटरसाइकिल पर दूध लेकर निकला था। गांव तिगांव में एचडीएफसी बैंक के सामने पोलो कार में आए बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। प्रमोद को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश कार में फरार हो गए। पुलिस ने भीम के पिता धर्मवीर की शिकायत पर गांव भैंसरावली निवासी पवन उर्फ हरिया, अंकित उर्फ बौना, अरुण सहित पांच के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। धर्मवीर के अनुसार कुछ साल पहले आरोपियों के साथ प्रमोद का झगड़ा हुआ था। बाद में समझौता भी हो गया था और प्रमोद उस बात को भूल चुका था। मगर आरोपी उससे बदला लेने की फिराक में थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कई मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार, कुछ साल पहले हरिया गांव छोड़कर चला गया था। वह उत्तर प्रदेश में जाकर वारदात करने लगा। भीम की हत्या के बाद हरिया ने उत्तर प्रदेश में दो लूट व एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी 10 हजार का इनाम घोषित है। इसी तरह राजस्थान में भी इसके कई वारदात कर रखी हैं और वहां का भी इनामी बदमाश है। हाल ही में उसने भिवाड़ी, राजस्थान के एक ज्वैलरी शोरूम में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस समय हरिया को हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश व राजस्थान की पुलिस भी ढूंढ रही है। मगर उसका सुराग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


हरिया पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, मगर उसका सुराग नहीं मिल रहा है। प्रयास जारी हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारी गिरफ्त में होगा।
- राजेश चेची, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें